क्या आप जानते है, देश में इससे पहले भी कई पदयात्राएं हुई है, जिसने पूरी सरकारें तक पलट दी है। इस बीच, सवाल यह भी उठता है कि, क्या भारत जोड़ो यात्रा के जरीए राहुल गांधी यह इतिहास दोहरा पाएंगे? राहुल के इस यात्रा पर सभी की निगाहें भी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पांच महीने की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वह कन्याकुमारी से निकले और उनके पीछे एक जन सैलाब चल रहा है, लेकिन उनके हर पहलू, प्रयास और कदम पर बीजेपी की बारीक निगाह टिकी हुई है।