कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। गोवा में कांग्रेस के 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए पी चिदंबरम ने कहा कि 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक “थोक खरीदार” है और एक दिन, वह खरीदार लगभग सभी विधायकों को खरीद लेगा और देश के मतदाताओं का मजाक उड़ाएगा।