बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर विपक्ष ट्रोल कर रहा है। विपक्ष एक वीडियो को शेयर करते हुए ऐसी ऐसी बातें लिख रहा, जो राजनीतिक माहौल में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सचिवालय 'संवाद' में आयुष डॉक्टरों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्त किए गए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींच दिया। जिसके बाद सीएम की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई, आरजेडी और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने भी कड़ा अपत्ति जताई।