फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: गांव के लड़कों ने बताई निक्की की सच्चाई, सुनिए दहेज पर क्या कहा

Mon, 25 Aug 2025 03:18 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

निक्की के गांव के लड़कों से हमने बातचीत की। इस दौरान हमने जानने की कोशिश की कि आखिर निक्की और उसकी बहन कंचन को वापस ससुराल क्यों भेजा गया, गांव के लड़कों ने बताया कि निक्की 3 महीने अपने मायके रह कर गई है। जिसके बाद पंचायत से फैसला हुआ कि निक्की वापस अपने ससुराल जाएगी। जरा सुनिए निक्की के गांव के लड़कों ने क्या बताया। हालांकि इस बीच लड़कों ने ये भी बताया कि विपिन शराब का आदी था। इससे ही घर में झगड़े बढ़ गए थे। वह कुछ करता भी नहीं था। मृतका की बहन कंचन ने बताया कि आग लगाने से कुछ देर पहले झगड़ा हुआ था। इसकी उसने वीडियो बनाई थी। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद निक्की अपने कमरे में ऊपर चली गई थी। बीमार होने की वजह से कंचन ने डॉक्टर बुलाकर हाथ में ड्रिप लगवाई हुई थी। हत्या का मामला रविवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा। ग्रेटर नोएडा हैशटैग पर पूरे दिन ट्रेंड करता रहा। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही, मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की। पूरे दिन एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लोगों ने पोस्ट कर पीड़िता के हक में आवाज उठाई। साथ ही, दहेज हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे पहले, रविवार को पत्नी निक्की को जिंदा जलाने का आरोपी पति विपिन भाटी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) बरामद करने के लिए उसे लेकर सिरसा गांव गई थी।  
वहीं, घायल विपिन को देखने पहुंची उसकी मां और आरोपी दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया, मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें