फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: विपिन के पड़ोसियों ने बताया निक्की ने जलने के बाद क्या कहा

Tue, 26 Aug 2025 08:39 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

अमर उजाला ने विपिन के पड़ोसियों से निक्की के मामले में बात की जिसमें विपिन पर अपनी पत्नी को जलाकर मारने की आरोप लगा है.पड़ोसियों ने दावा किया है कि विपिन का परिवार काफी समृद्ध है, इसलिए उन्हें दहेज की कोई जरूरत नहीं थी. ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के मामले में एक नया एंगल भी सामने आया है. आरोपी विपिन के पड़ोसियों का दावा है कि इस मामले में उसे एक तरफा कार्रवाई में फंसाया जा रहा है. उन्होंने सीसीटीवी के आधार पर दलील दी कि जब निक्की को आग लगी तब विपिन घर के नीचे था और गाड़ी धोने की तैयारी कर रहा था. अमर उजाला ने विपिन पड़ोसियों से इस मामले को लेकर बात की जिसमें विपिन पर अपनी पत्नी को जलाकर मारने की आरोप लगा है.पड़ोसियों ने दावा किया है कि विपिन का परिवार काफी समृद्ध है, इसलिए उन्हें दहेज की कोई जरूरत नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि विपिन के मर्सिडीज कार मांगने की बात भी पूरी तरह से झूठी है. पड़ोसियों के अनुसार, निक्की और विपिन के बीच अक्सर इंस्टाग्राम और पार्लर को लेकर झगड़े होते थे, न कि दहेज को लेकर. गांव की महिलाओं ने बताया कि निक्की और उसकी बहन इंस्टाग्राम और रील बनाने की शौकीन थी. उसके पड़ोसी का कहना है कि जब निक्की ने आग लगाई उस वक्त विपिन घर के बाहर खड़ा था. सीसीटीवी कैमरे में भी वो साफ दिख रहा है. विपिन और निक्की की मार पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके बारे में बताया कि वह पुराना सर्दियों का वीडियो है. क्योंकि आप देख सकते हैं कि उसे वीडियो में विपिन की मां दयावती में शॉल ओढ़ रखा है. इसमें आप यह भी देख सकते हैं कि विपिन के कमर से खून निकल रहा है. पड़ोसी ने बताया कि विपिन को पहले निक्की ने गुस्से में कैंची मारी थी, जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई और इस वीडियो को एडिट करके किसी के साथ जोड़कर दिखा दिया जबकि यह वीडियो काफी पुराना है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें