भारत में नए साल 2026 का आगाज बेहद उत्साह और उमंग के साथ हुआ है। देशभर में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग जश्न में डूबे नजर आए। दिल्ली के कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर भारी भीड़ उमड़ी, जबकि मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर लोगों ने आतिशबाजी के साथ साल का स्वागत किया। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जैसे मनाली, शिमला और मसूरी में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने जश्न मनाया। वहीं, कई लोगों ने धार्मिक स्थलों जैसे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और वाराणसी के घाटों पर मत्था टेककर नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक तरीके से की।
यहाँ मरीना बे (Marina Bay) पर शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। 'सुपर जूनियर' जैसे लोकप्रिय कलाकारों की परफॉर्मेंस ने इस जश्न में चार चाँद लगा दिए।
चीन में भी नए साल का जोरदार स्वागत हुआ। बीजिंग के जुआनगुआन ग्रेट वॉल पर भव्य 'न्यू ईयर काउंटडाउन' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ रोशनी और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। हॉन्गकॉन्ग में लाइट शो के जरिए 2026 का अभिनंदन किया गया।
सबसे पहले प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश किरिबाती ने 2026 का स्वागत किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के ऑकलैंड (Sky Tower) और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सिडनी हार्बर ब्रिज पर पारंपरिक और भव्य आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। जापान और दक्षिण कोरिया में भी लोगों ने मंदिरों में घंटी बजाकर और पारंपरिक समारोहों के साथ नए साल का आगाज किया।
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त मधुप तिवारी ने कहा, "नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। हम चाहते हैं कि जो नया साल आता है, जिसमें लोग खुशियों में शामिल होते हैं उनकी खुशियों में कोई खलल न हो... हमने गाड़ियों की मूवमेंट बंद कर दी है ताकि यहां पर जो चहल-पहल होती है वो हो सके... सड़कों पर हमारे सुरक्षा कर्मियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई शराब पीकर गाड़ी न चलाए... हमने कई स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं ताकि नए साल की जो पूर्व संध्या है वो शांति और सुरक्षा के साथ गुजरे।"