मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं से दिल्ली सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। नए साल का जश्न शीतलहर के साथ मनेगा। मौसम विभाग ने साल के आखिरी दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। मंगलवार के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, कहीं-कहीं सर्द दिन भी रह सकता है। नए साल के तीसरे दिन से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से थोड़ी राहत मिलेगी।