फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने आया नया संकट

Sat, 01 Apr 2023 06:12 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और भाजपा के साथ अन्य दल भी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस टेंशन में है। टेंशन यह है कि उन 19 विधानसभा सीटों पर किसे टिकट दे, कांग्रेसी नेताओं को दें या उन्हें जिन्होंने जुलाई 2020 में सरकार को गिरने से बचाया था। इन 19 विधानसभा सीटों में 13 वो सीटें हैं जहां कांग्रेसी प्रत्याशियों को हराते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। इन 13 निर्दलीय विधायकों ने सरकार को समर्थन दे दिया। साथ ही सियासी संकट के दौरान सरकार को बचाने में मदद की। ऐसे में अब आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस टिकट वितरण को लेकर सियासी भंवर में फंसी हुई है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें