फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Protest: 4 साल में भारत के 3 पड़ोसी देशों में 'तख्तापलट', युवाओं ने सरका दी सत्ता

Tue, 09 Sep 2025 07:03 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

नेपाल में Gen-Z के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 9 सितंबर को इस्तीफा दे दिया. इसके बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने इस्तीफा दे दिया. देखा जाए तो बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा हाल नेपाल में दिख रहा है, ओली 2024 से सत्ता में आए थे और नेपाली कांग्रेस के समर्थन से चौथी बार पीएम बने थे. हिंसा को लेकर उनपर इस्तीफे का काफी दबाव था. खबर है कि नेपाल के पीएम ओली दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। तो क्या पीएम ओली नेपाल छोड़कर भाग रहे हैं? क्या नेपाल में युवाओं के प्रदर्शन के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे हाल दिखने वाले हैं। ऐसे कई सवाल हैं जिन्हें टटोलने की जरूरत है चलिए जरा इसे समझते हैं.कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि नेपाल के प्रधानमंत्री ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है। प्रतिबंधों और पुलिस फायरिंग के बावजूद छात्र-युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया बैन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह भ्रष्टाचार, बदइंतजामी और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ एक व्यापक नागरिक असंतोष में बदल गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें