Nepal Helicopter Crash News: नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले में एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, एक यात्री को चोटें आई हैं।