फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Bihar Bandh:बिहार बंद को तेजस्वी ने बताया सुपर फ्लॉप,NDA ने गिनाए तेजस्वी के सुपर फ्लॉप कारनामे

Fri, 05 Sep 2025 02:51 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर बिहार के दरभंगा में एक मंच से इस्तेमाल किए आपत्तिजनक शब्दों के विरोध में गुरुवार को पांच घंटे तक बिहार बंद रखा गया. बीजेपी की महिला मोर्चा की ओर से इस बंद का आह्वान किया गया था. अब इस पर विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे सुपर फ्लॉप करार दिया लेकिन जैसे ही तेजस्वी यादव का बयान सामने आया तो फिर बिहार का सियासी पारा हाई हो गया और उसके बाद एनडीए की ओर से तेजस्वी यादव को जवाब भी दिया गया है.दरअसल भाजपा और NDA द्वारा आयोजित बिहार बंद को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं जिनका तो जेपी गंगा पथ पर किया गया डांस भी सुपर फ्लॉप होता है। वे पढ़ने में सुपर फ्लॉप रहे, क्रिकेट में सुपर फ्लॉप रहे लेकिन चीट में टॉप हैं. यह मां-बहन के सम्मान का मामला है. राजनीतिक घटनाक्रम में बंद का आयोजन प्रतीकात्मक है और यदि इसमें कोई गलत तरीका अपनाता है तो यह निंदा का विषय है

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा और एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा. भाजपा और एनडीए को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की. महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई, एम्बुलेंस रोकी गईं, आम नागरिकों को जबरन परेशान किया गया. ये सारी तस्वीरें आज बिहार बंद में देखने को मिलीं, यानी बंद का जो आयोजन प्रधानमंत्री और भाजपा के लोगों ने किया था, उसे बिहार के एक भी नागरिक का समर्थन नहीं मिला. वहीं तेजस्वी यादव मीडिया पर भी जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की गुंडई पर गोदी मीडिया को सांप सूंघ गया. बेचारों ने इस पर कोई डिबेट नहीं की. विपक्ष के बंद में कोई छींक भी देता तो इनके स्टूडियो में जातिवादी तूफान आ जाता, इनकी पत्रकारिता पर मोर नाचता, लेकिन बेचारे बीजेपी की विफलता से सदमें में है. गुजरात के रहने वाले मोदी जी ने वोट की खेती के लिए बिहार बंद में आम बिहारियों को परेशान करने का मस्ती भरा निर्णय ले लिया. शायद अभी उन्हें बढ़िया स्क्रिप्ट के साथ और अधिक टेसू बहाने होंगे." हालांकि बिहार बंद को लेकर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है.जहां विपक्ष इस बंद को सुपर फ्लॉप बताने में जुटा हुआ है, तो वहीं एनडीए की ओर से इसे सुपरहिट बताने की कवायद की जा रही है . और इसी को लेकर नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं..

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें