ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड, सुन्नी वक्फ काउंसिल समेत कई संगठन नए वक्फ कानून का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर देश में अलग-अलग जगह प्रदर्शन हुए हैं। पश्चिम बंगाल में इसी से जुड़े प्रदर्शन हिंसक हो गए। इस हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिला है। प्रभावित इलाकों में 1,600 जवानों को तैनात किया गया है। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने अब तक 200 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।