फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murshidabad Babri Masjid News: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव, भड़की कांग्रेस

Sat, 06 Dec 2025 05:22 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Murshidabad Babri Masjid News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमांयू कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक नई मस्जिद की आधारशिला रखी, जिसपर अब जमकर सियासत देखने को मिल रही है। कांग्रेस से लेकर भाजपा नेताओं तक ने इस मामले को लेकर निलंबित TMC MLA हुमायूं कबीर पर निशाना साधा। वहीं, TMC नेता सायोनी घोष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया।

निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "ये मानसिक रूप से विकृत लोग हैं। भाजपा और उसके लोग मुसलमानों के खिलाफ जो नफरत फैलाने का काम करते हैं आप भी वही कर रहे हैं। अगर आपको मस्जिद बनानी है, तो बनाइए, तमाशा क्यों कर रहे हैं? अपनी राजनीति को चमकाने के लिए आप मस्जिद का इस्तेमाल करेंगे? मस्जिद सिर्फ इबादत के लिए है।"

वहीं, TMC नेता सायोनी घोष ने कहा, "कोई भी मंदिर बना सकता है, कोई भी मस्जिद बना सकता है लेकिन उसके पीछे अगर किसी की ये मंशा हो कि हम यहां पर धार्मिक अशांति करना चाहते हैं तो सबको पता है कि उन्हें भाजपा से फंडिंग मिल रही है और भाजपा उन्हें बंगाल में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए बढ़ावा दे रही है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें