डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। अब से बस कुछ देर पहले ही ट्रंप ने प्रेसिडेंट के तौर पर शपथ ग्रहण किया। ट्रंप के शपथ लेते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने 'माई डियर फ्रेंड' कहकर ट्रंप को संबोधित किया और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेते हुए बधाई दी।