सरकार ने डीए में बढ़ोतरी कर पेंशर्नस को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि ये फैसला सरकार ने दिवाली से पहले लिया है जो 1 जुलाई की तारीख से लागू होगा। ये बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ पेंशन होल्डर्स और फैमिली पेंशन भोगियों पर भी लागू होगी। सरकार ने अब से पहले 1 जनवरी, 2025 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिससे लगभग 1.15 करोड़ केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी को फायदा मिला था। इस बढ़ोतरी के बाद, महंगाई भत्ता, बेसिक सैलरी के 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया था। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2025 से राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA / DR 2% बढ़ाया है। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए DA 53% से 55% तक बढ़ाया है, वो भी 1 जनवरी 2025 से। पेंशनर्स की बेसिक पेंशन पर जितना प्रतिशत डीए/डीआर लागू होता है, उसमें बढ़ोतरी होने पर हर महीने मिलने वाली पेंशन बढ़ जाती है। अगर किसी की बेसिक पेंशन ₹20,000 है और DR 55% से 58% हो गया, तो उनकी पेंशन में ₹600 ज़्यादा मिलेंगे हर महीने। चूँकि महंगाई भत्ता बढ़ाने के पीछे ये मंशा होती है कि लगातार बढ़ती महंगाई से पेंशनर्स का जीवन-यापन प्रभावित ना हो।