फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur News: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले के पीछे कौन?

Sat, 20 Sep 2025 07:00 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर शांति की राह पर आ ही रहा था कि शुक्रवार शाम को मणिपुर में उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। उग्रवादियों के इस हमले में दो जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच अन्य जवान घायल हुए। उग्रवादियों के इस भीषण हमले के बाद राज्य में एक बार फिर सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता बढ़ गई है। हमले को लेकर अधिकारियों ने जानकारी दी कि हमला शाम करीब 6 बजे बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में हुआ। असम राइफल्स के जवानों का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

उग्रवादियों द्वारा किया गया हमला इतना खतरनाक था कि एक वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दो जवाब बलिदान हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने अचानक गोलीबारी कर दी, जिसमें एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो जवान, जिनमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और एक जवान शामिल हैं, मौके पर ही बलिदान हो गए। जबकि पांच जवान गंभीर रूप से घायल हैं।' 

वीडियो में देखा जा सकता है कि उग्रवादियों ने किस तरह से जवानों को निशाना बनाया है। उग्रवादियों ने वाहन के टायर को गोली मारकर पंचर किया, फिर वाहन पर फायरिंग की। जवानों पर हमला करने के बाद हमलावर एक सफेद वैन में सवार होकर भाग निकले। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि व्यस्त सड़क पर जवानों के वाहन पर हमला करने के बाद हमलावर एक सफेद वैन में सवार होकर भाग निकले। जवानों ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की ताकि कोई नागरिक हताहत न हो। सुरक्षा बल ने हमले के पीछे छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मणिपुर पिछले कुछ समय से हिंसा और तनाव की चपेट में है। ऐसे में इस ताजा हमले ने राज्य में शांति बहाली के प्रयासों को चुनौती दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें