फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'...जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा', बंगाल में SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी ने किसे दी खुली चुनौती?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 26 Nov 2025 04:11 PM IST

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्यसभा की ओर से जारी किए गए उस बुलेटिन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें सदन के भीतर "धन्यवाद", "थैंक यू", "जय हिंद", "वंदे मातरम" या कोई और नारा लगाने पर रोक लगाने की बात कही गई है।

सीएम ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "... क्यों नहीं बोलेंगे? जय हिंद और वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है। यह हमारी आज़ादी का नारा है। जय हिंद हमारा नेताजी का नारा है... इससे जो टकराएगा चूर चूर हो जाएगा..."

वहीं, बीएलओ और SIR की मौत पर भी ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। मेरे पास पूरा रिकॉर्ड है कि किसने सुसाइड किया, कौन ट्रॉमा से मरा। कई लोग अभी भी सुसाइड कर रहे हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में BLO की मौत के लिए कौन ज़िम्मेदार है? इसे इतनी जल्दी लागू करने की क्या जरूरत थी? वे BLO को धमकी देते हैं कि उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा और उनकी नौकरी छीन ली जाएगी। मैं आपसे पूछना चाहती हूं, आपकी नौकरी कब तक रहेगी? डेमोक्रेसी रहेगी, लेकिन आपकी नौकरी नहीं रहेगी।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें