फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी की TMC में भी होगा AAP जैसा 'खेल'? बीजेपी में जाएंगे कई राज्यसभा और लोकसभा सांसद !

Wed, 27 May 2026 04:36 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

क्या पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ भी वैसा ही राजनीतिक 'खेला' हो सकता है? जो पिछले दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ देखने को मिला था। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद TMC के कई राज्यसभा और लोकसभा सांसद नाराज बताए जा रहे है। कहा जा रहा है कि, जिस तरह आम आदमी पार्टी में एक-एक कर कई बड़े चेहरे अलग हुए उसी तरह अब तृणमूल कांग्रेस के अंदर भी हलचल तेज बताई जा रही है।

ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद क्या TMC के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या अरविंद केजरीवाल की तरह ममता बनर्जी की पार्टी में भी होगी बड़ी फूट? क्या बंगाल में बंपर जीत के बाद TMC में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी में है बीजेपी? और क्या ममता बनर्जी की पार्टी में अंदरखाने बढ़ रही नाराजगी आने वाले दिनों में बड़ा सियासी विस्फोट कर सकती है?
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें