Mahoba BJP MLA Brijbhushan Rajput vs Swatantra Dev Clash Viral Video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दिवसीय महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया।
इस दौरान विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हो गई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।