मानसून सत्र से पहले महाराष्ट्र और दिल्ली की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। खबर है कि एनसीपी (शरद पवार) गुट महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों पर सरकार का समर्थन कर सकता है। इसी बीच शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों ने विपक्ष की चिंता बढ़ा दी है।
जयंत पाटिल की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, अमित शाह और एकनाथ शिंदे की बैठक तथा सुप्रिया सुले के बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अगर एनसीपी (एसपी) सरकार के साथ जाती है तो मानसून सत्र में विपक्ष को बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है।