महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की पहली सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी एनसीपी शरद गुट और शिवसेना उद्धव गुट के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। महाराष्ट्र कांग्रेस की सूची के अनुसार, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सकोली से विधानसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं।