फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Cabinet Expansion: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 16 Dec 2024 01:02 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र में नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव और उसके नतीजे जारी होने के 12 दिन बाद जहां नई सरकार का गठन हुआ था। वहीं करीब 20 दिन बाद राज्य की नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी किया गया है। इसके लिए राज्य की शीतकालीन राजधानी नागपुर के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें भाजपा के कोटे से 19 विधायक मंत्री बने, जबकि शिवसेना से 11 और एनसीपी से नौ विधायक मंत्री बने। वहीं इस शपथ ग्रहण के बाद महायुति के तीन प्रमुख नेता (मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री) ने प्रेस वार्ता की, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि- अगले दो दिनों में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें