राजधानी लखनऊ में लिवइन पार्टनर की ह**त्या करने के मामले में हैरान करने वाले खुलासा हुआ है। आरोपी अधिवक्ता गिरिजा शंकर पाल ने अपनी लिवइन पार्टनर प्रॉपर्टी डीलर गीता शर्मा पर पहले सामने से एसयूवी से टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी बैक करके कु**चला था। ह**त्या के बाद आरोपी रायबरेली के एक होटल जाकर छिप गया था। पीजीआई पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।