फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Tiwari Missing Case: मिल गई ट्रेन से गायब अर्चना, मां को किया था कॉल

Tue, 19 Aug 2025 06:42 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश के कटनी से लापता अर्चना तिवारी का पता चल चुका है। अर्चना के ग्वालियर में होने की खबर मिली है। अर्चना की मां का कहना है कि उन्हें खुद अर्चना ने कॉल किया था। हालांकि, अर्चना किस हाल में हैं और वो ग्वालियर कैसे पहुंची? अभी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस ने एक कांस्टेबल को अरेस्ट किया है, जिसने पूछताछ में ये बताया कि उसी ने अर्चना का टिकट बुक किया था। इससे पहले अर्चना के मुंहबोले भाई दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि सुबह ही उसकी परिजनों से बातचीत हुई। उसने भरोसा दिलाया कि फिलहाल वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस खबर के बाद परिवार ने थोड़ी राहत की सांस ली है, हालांकि अर्चना कहां है, यह जानकारी अब भी साफ नहीं हो पाई है। इस पूरे मामले पर जीआरपी थाना ग्वालियर में पदस्थ एएसआई एच.एन. सिंह का कहना है कि युवती के ग्वालियर में होने का सुराग मिला है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। इसी बीच ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस ने आरक्षक राम तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राम तोमर ने ही अर्चना के लिए इंदौर से ग्वालियर तक का ट्रेन टिकट बुक कराया था।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें