सृजन घोटाला के आरोपी महेश मंडल की मौत के बाद अब इस पर राजनीति गर्माने लगी है। RJD चीफ लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी ने जदयू पर निशाना साधा है। एक तरफ लालू यादव ने ट्वीट कर मंडल की मौत पर सवाल उठाए तो दूसरी और तेजस्वी ने घोटाले को व्यापम से भी व्यापक घोटाला करार दे दिया।