शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें झूठ फैलाने वाले नेताओं से आगाह रहने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष में कुछ नेता ऐसे हैं जो सिर्फ झूठ फैलाते हैं, जब भी मुंह खोलते हैं, एके47 की तरह धड़ा-धड़ झूठ बोलते हैं।