फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शराब कांड में नाम आने पर बरस पड़ीं के कविता

तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। के कविता ने यह आरोप दिल्ली शराब कांड में अपना नाम आने के बाद लगाया है। दरअसल दिल्ली शराब नीति कांड की जांच ईडी कर रही है। दिल्ली शराब कांड मामले में के कविता पर आरोप है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी वाली सरकार को 100 करोड़ रुपए दिए हैं। जिस पर पलटवार करते हुए के कविता ने इन आरोपों को निराधार बताया है। के कविता ने कहा कि यह बीजेपी की चाल है। बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर राज्य की सरकारों को गिराना चाहती है। ईडी ने बीते महीने अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से दिल्ली शराब कांड की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें