कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है...पार्टी ने बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। बड़ी बात यह है कि विधानसभा चुनाव से महज एक महीने पहले BN चंद्ररप्पा को जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। चंद्रप्पा की नियुक्ति कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण के पिछले महीने निधन के बाद हुई है। चंद्रप्पा कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं.