फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka CM Row: सिद्धारमैया की चली जाएगी कुर्सी? डीके शिवकुमार ने क्या कहा

Thu, 03 Jul 2025 04:27 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह पांच साल तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। आपको बता दें कि सिद्धारमैया ने से पूछा गया कि क्या वह पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, हां, मैं रहूंगा। आपको इसमें कोई शक है? इससे पहले राज्य मंत्री प्रियांक खरगे ने भी राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को खारिज किया था। जब उनसे सीएम बदलने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ऐसा किसने कहा? (कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री (सिद्धारमैया), उप मुख्यमंत्री (डीके शिवकुमार) और (पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है। फिर इस तरह की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं?

वहीं, मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं कहा है। इस दौरान शिवकुमार ने चेतावनी दी कि अगर नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर कोई भी नेता सार्वजनिक बयान देता है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा। शिवकुमार ने बताया कि रामनगर के विधायक AHA इकबाल हुसैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अन्य लोगों को भी नोटिस दिए जाएंगे। आपको बता दें कि रामनगर के विधायक AHA इकबाल हुसैन ने बयान दिया था कि डीके शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए। शिवकुमार ने कहा कि मैंने किसी से मेरा नाम लेने या मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं कहा है। इसकी कोई जरूरत नहीं है। जब मुख्यमंत्री (सिद्धारमैया) हैं, तो किसी विवाद की कोई जगह ही नहीं है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि उनका समर्थन करने वाले विधायक मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को सीएम बनाया जाना चाहिए, और इसके लिए विधायक पार्टी के लिए शिवकुमार की कड़ी मेहनत का हवाला दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत की है। मेरे जैसे सैकड़ों लोगों ने कड़ी मेहनत की है। क्या मैं अकेला हूं? लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। हमें पहले उनके बारे में सोचना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें