फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल सिब्बल ने अब पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार, अमित शाह पर भी साधा था निशाना

Wed, 29 Mar 2023 01:27 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल इन दिनों लगातार सत्ता पक्ष को निशाना बना रहे हैं। अमित शाह के बयान के बाद अब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है। पीएम मोदी के बयान पलटवार करते हुए कपिल सिब्बल ने अपने ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष डर रहा है और सभी भ्रष्ट एक मंच पर आ गए हैं लेकिन मोदी जी, शिवसेना, अकाली दल, जदयू, पीडीपी, बीएसपी सभी आपकी सहयोगी पार्टियां थी और आपने उनके साथ सरकार बनाई थी। अब वह भ्रष्ट हो गई हैं लेकिन पहले नहीं थी?"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें