फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे पर जमकर बरसे कपिल सिब्बल

Mon, 10 Apr 2023 04:49 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। सिब्बल ने सीएम शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। शिंदे के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कपिल सिब्बल ने अपने ट्वीट में लिखा, एकनाथ शिंदे अयोध्या में हैं। भगवान राम ने बलिदान, सच्चाई और ईमानदारी चुनी थी। इन्हीं विशेषताओं को बाला साहेब ने भी आत्मसात किया। उन्होंने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि बाला साहेब की विरासत को साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग कभी भी आगे नहीं बढ़ा सकते है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें