क्या कांग्रेस में फिर से शामिल होंगे कपिल सिब्बल? राहुल गांधी की लोकसभा सदस्या रद्द होने के बाद कांग्रेस का समर्थन करते हुए लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे है कपिल सिब्बल? यूपीए शासन की तारीफ करते हुए कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। भ्रष्टाचारियों को लेकर दिए पीएम मोदी के बयान पर कपिल सिब्बल ने फिर किया पलटवार। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने दावा किया है कि यूपीए शासन के दौरान भ्रष्टाचारियों को ज्यादा सजा मिली थी और उन्होंने पीएम से पूछा कि भ्रष्टाचार करने वालों का संरक्षण कौन कर रहा है। बता दें कि, कपिल सिब्बल की यह टिप्पणी तब आई है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीबीआई से कहा था कि कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।