कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत 5 वर्षों के बाद हो रही है. कई सालों के बाद फिर शुरू होने जा रही कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह है.वहीं तैयारियों सरकार के प्लान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से खास बातचीत हुई इस दौरान उन्होंने मानसरोवर यात्रा को लेकर अहम जानकारी साझा की है। मंत्री ने बताया है इस बार कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों का पहला जल्था रवाना होगा. इस जत्थे में करीब 50 तीर्थयात्री शामिल होंगे. मंत्री जयवीर सिंह सिंह ने बातचीत में कहा, धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. कैलाश मानसरोवर भवन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम मौजूद है. मानसरोवर भवन में कैलाश मानसरोवर यात्रियों को यात्रा से पहले एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी.बता दें की कैलाश मानसरोवर यात्रा का समापन 25 अगस्त, 2025 को होगा. तीर्थयात्रियों के लिए कैलाश मानसरोवर भवन में स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा है की मान सरोवर यात्रा पर लोगों में काफी उत्साह है। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने तीन बातों का भी जिक्र किया है जिसमें लोगों की सुविधा, सुरक्षा, और यात्रा को लेकर मिलने वाली सुविधाओं पर बात की है। बता दे की कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत 5 वर्षों के बाद हो रही है. कोरोना महामारी के दौरान यह यात्रा स्थगित रही. कई सालों के बाद शुरू होने जा रही कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह है. इसकी क्रम में गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. यात्रियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं.कैलाश मानसरोवर भवन का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की तरफ से किया जा रहा है.