जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले में 25 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इस घटना में कई घायलों की जानकारी भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से दी गई है. मरने वालों में नेपाल और यूएई के नागरिक भी शामिल हैं. इसके अलावा नेवी का एक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल ने भी इन हमलों में अपनी जान गंवाई. गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त श्रीनगर पहुंच चुके हैं.