फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Y Puran Kumar: IG पूरन केस में नया मोड़, जातिवाद से जुड़ा विवाद? हुआ खुलासा!

Fri, 10 Oct 2025 04:38 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

IPS मामलें में नया मोड़ IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है। अब इस मामलें के तार बड़े अधिकारियों से जुडते नजर आ रहें है। कई अधिकारियों पर उठे सवाल से मामला और गंभीर हो गया है। बीते दिनों  जब यह खबर आई कि एक सीनियर आईपीएस अफसर ने आत्महत्या कर ली है, तो किसी ने यकीन नहीं किया कि ऐसा भी हो सकता है। अब जब इस मामलें में जैसे-जैसे सुसाइड नोट की बातें सामने आईं तो मामला आत्महत्या से कहीं आगे जाकर ‘सिस्टम के दबाव और जातिगत उत्पीड़न’ तक आ पहुंचा है। खबरों की मानें तो अब चंडीगढ़ पुलिस ने इस पूरे सनसनीखेज केस में डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत 10 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में जातिगत प्रताड़ना और सार्वजनिक अपमान के आरोप लगाए थे जिसकी चर्चा अब तेज है।   IAS पत्नी ने कई बड़े अधिकारियों पर लगाए आरोप IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामलें में पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने बुधवार को सेक्टर 11 थाने में DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी। अब इस पूरे मामाले पर चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज करके सभी आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। बरहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन भी अधिकारियों पर सुसाइड नोट में आरोप लगाए गए हैं उन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब देखना होगा की इस मामलें में क्या एक्शन होता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें