फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: अश्विन के सवाल पर वैभव सूर्यवंशी ने दिया ऐसा जवाब, सब चौंक गए...

Tue, 02 Jun 2026 12:30 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

IPL 2026 में अपनी बल्लेवाजी का लोह मानवाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक अलग ही पहचान बना ली है... 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर खेलकर अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि आज हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर वैभव सूर्यवंशी का नाम है... हालांकि टीम भले ही क्वालिफायर-2 तक पहुंचकर खिताब जीतने से चूक गई हो, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली... 

हालांकि इसी बीच वैभव सूर्यवंशी का एक जवाब काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है.. दरअसल जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए फाइनल के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस साल वैभव ने लगभग सभी बड़े पुरस्कार जीत लिए, बस सबसे ज्यादा चौके लगाने का अवॉर्ड नहीं जीत पाए... तो अश्विन की इस टिप्पणी पर वैभव ने संकेत दिया कि वो अब अपने खेल के दूसरे पहलुओं पर भी काम कर रहे हैं और भविष्य में लोग उन्हें अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते देखेंगे.. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें