फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया पर छा रहा ‘बेटियों का गणतंत्र’

Fri, 26 Jan 2018 02:29 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

साल 2017 में भारतीय महिलाओं ने अपना परचम कई क्षेत्रों में लहराया। महिलाओं ने राजनीति से खेल के मैदान तक हरेक क्षेत्र में अपना दमखम दिखाया। वो चाहे रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हो, विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर,बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अदायगी का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा, पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा हो या फिर भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भारतीय महिलाओं के लिए साल 2017 एक बेहतर साल रहा। अमर उजाला टीवी के साथ ही हमारा समाज, हमारा देश महिला सशक्तिकरण की इन मिसालों से तहेदिल से सलाम करता है। देश की बेटियां प्रेरणा लें ऐसी ही महिलाओं से और इन बेटियों का सहयोग उनका समाज करे। तभी हम सही मायनों में 'बेटियों के गणतंत्र' की सोच को साकार कर पाएंगे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें