फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, आईपीएल में निभा सकते हैं कोच की भूमिका

Fri, 24 Dec 2021 04:55 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान किया। हरभजन ने भारत के लिए 23 साल में 711 विकेट लिए। हरभजन ने संन्यास का एलान करते हुए ट्विटर पर लिखा- सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज जब मैं उस खेल से विदा लेता हूं। इस खेल ने  मुझे जीवन में सब कुछ दिया है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हरभजन सिंह किसी आईपीएल टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। भज्जी ने भले ही 41 साल की उम्र में संन्यास का एलान किया हो, लेकिन वे लंबे समय से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले थे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2016 में खेला था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें