फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-China Clash: भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ की ये है बड़ी नापाक मंशा! क्या संदेश देना चाहता है चीन?

Wed, 14 Dec 2022 05:18 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई है। इसमें भारत के छह जवान घायल बताए जा रहे हैं, जबकि चीन के 19 से ज्यादा सैनिकों को गंभीर चोटें लगी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई चीनी सैनिकों के हाथ और पैर की हड्डियां टूटी हैं। कइयों के सिर फट गए हैं। ये घटना नौ दिसंबर की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में घटना की पूरी जानकारी दी और मौजूदा स्थिति के बारे में भी बताया। ये पहली बार नहीं है जब चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की और भारतीय जवानों के साथ हाथापाई हुई है। इसके पहले भी कई बार चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर चुके हैं और भारतीय जवानों के साथ हिंसक झड़प भी हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस तरह से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करके और भारतीय जवानों के साथ हाथापाई करके चीन क्या संदेश देना चाहते है?

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें