धर्म विशेष को लेकर नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी का समर्थन करने की वजह से बीजेपी से निकाले गए नवीन जिंदल को एक बार फिर 'सर तन से जुदा' की धमकी मिली है। नवीन जिंदल ने ट्विटर पर 'जय श्री राम' लिखा था, जिसके जवाब में एक यूजर ने 'सर तन से जुदा' लिखा है। जान पर खतरे की वजह से पुलिस सुरक्षा में घर में कैद हो चुके जिंदल ने ट्विटर के जरिए ही दिल्ली पुलिस से शिकायत की है. साथ ही भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी को भी लपेट लिया है।