साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर से चर्चा में हैं लेकिन इस बार बाबरी मस्जिद और राम मंदिर पर दिए बयानों को लेकर। उन्होंने बाबरी मस्जिद को तोड़ने वालों में शामिल होने वाली बात कहकर सियासत में भूचाल ला दिया। जिसके बाद उन्होंने फिर से कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने ही तोड़ा बाबरी ढांचा और भव्य मंदिर निर्माण में वो सहयोग करेंगी।