देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने छात्र जीवन की पुरानी यादों को साझा करते हुए अपने कॉलेज के दिनों की अहम बातें कहीं। मुंबई स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि 1970 के दशक के मध्य में जब वे छात्र के रूप में यहां आए थे, उस समय यह संस्थान UDCT (University Department of Chemical Technology) के नाम से जाना जाता था।