फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata-Ernakulam Express Fire: AC बोगियों से कैसे निकलने लगीं आग की लपटें

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 29 Dec 2025 02:30 PM IST

158 यात्रियों से भरी ट्रेन अचानक से आग की लपटों में घिर गई। चीख-पुकार के बीच एक यात्री के मौत की खबर है। लेकिन चलती ट्रेन में ये भयानक आग लगी कैसे। हालांकि जब ट्रेन में आग लगी, तब एक कोच में 82 यात्री और दूसरे कोच में 76 यात्री सवार थे। टाटानगर- एर्नाकुलम ट्रेन जमशेदपुर से केरल जा रही थी, आंध्र प्रदेश के पास ट्रेन में रात 12:45 बजे आग लगी। जब ट्रेन एलामंचिली के नजदीक से गुजर रही थी. ट्रेन के पैंट्री कार से सटे B-1 और M-2 AC कोच में अचानक आग की लपटें उठने लगीं. रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलटों ने धुआं और आग देखकर तुरंत ट्रेन को रोक दिया. हालांकि, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, उससे पहले ही दोनों AC कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए. आग के कारण कोचों में घना धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए.

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें