देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी आजाद ने भी बीते दिनों पार्टी छोड़ दी। 2014 के बाद से पार्टी लगातार एक के बाद एक चुनाव हार रही है। इसके साथ ही उसके कद्दावर नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। ज्यादातर नेता दूसरे दलों का दामन पकड़ रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने खुद की पार्टी का भी गठन किया है।