फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अकबर' वाले बयान पर फंसे हिमंता बिस्वा सरमा? चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 27 Oct 2023 04:10 PM IST

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कवर्धा में जनसभा के संबोधन के दौरान विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को नोटिस जारी किया है। 30 अक्टूबर शाम पांच बजे तक उनसे जवाब मांगा है। 

2024 लोकसभा के चुनावी समीकरणों पर बोलते हुए असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, इस बात की गारंटी कौन देगा कि एआईयूडीएफ और कांग्रेस फिर से दोस्त नहीं बनेंगे। अगर लोकसभा नतीजे अनुकूल नहीं रहे, तो दिल्ली (कांग्रेस मुख्यालय) दोनों के बीच गठबंधन की अनुपस्थिति को जिम्मेदार ठहराएगा और वे 2026 में फिर से एकजुट हो जाएंगे। गुरुवार को यूनाइटेड अपोजिशन फोरम असम के बैनर तले 13 विपक्षी दलों की बैठक हुई। बैठक में दो और पार्टियों ने क्षेत्रीय ब्लॉक में शामिल होने का फैसला किया। 15 विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नवंबर के अंत तक एक राज्य-विशिष्ट सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के "प्रचार और भ्रष्टाचार" के खिलाफ एक आरोपपत्र भी तैयार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें