हरियाणा के कैथल में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब, एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवाल एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वो पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ, जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।