फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Cabinet Portfolio: सीएम सैनी ने मंत्रियों के बांटे विभाग, अनिल विज को कौन सा मंत्रालय मिला?

Mon, 21 Oct 2024 03:01 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर रात अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सात बार के विधायक व सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है। विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं। उनके पास रेवेन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन विभाग रहेगा। वहीं, राव नरबीर को उद्योग, श्याम सिंह राणा को कृषि और महिपाल ढांडा को उच्च व स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है। विधायक आरती राव को स्वास्थ्य विभाग और श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग देकर सैनी सरकार ने उनका कद भी बढ़ाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें