फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhant Chaturvedi Exclusive: बलिया के 'गली बॉय' को कैसे मिली फिल्म, अमर उजाला संवाद में खुलासा

Sun, 29 Jun 2025 03:39 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने सीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। अमर उजाला भोपाल संवाद में सिद्धांत ने अपने जीवन के पहलुओं को साझा किया। सिद्धांत से खास बातचीत का अंश सुनिए।  सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'गली बॉय' में एमसी शेर की भूमिका निभाई थी और इसके बाद उन्हें बैक-टू-बैक कई ऑफर मिले। सिद्धांत 'गहराईयां' में लीड रोल में दिखे। फिल्म में उनके और दीपिका पादुकोण के रोमांस की खूब चर्चा रही। यूपी के बलिया में जन्मे सिद्धांत जब 5 साल के थे, तब उनकी फैमिली मुंबई शिफ्ट हो गई। कॉलेज में उन्होंने उस दौरान एक मॉडलिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। फिर सिद्धांत ने मॉडलिंग में हाथ अजमाया और कुछ टीवी एड्स भी किए। साथ ही राइटर और एक्टर के तौर पर एक थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और फिर वो दिन आ गया जिस दिन उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिला। उनपर डायरेक्टर लव रंजन की नजर पड़ी और उन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी को टीवी शो 'लाइफ सही है' में कास्ट कर लिया। इसके बाद वह 2017 में सिद्धांत ने सीरीज 'इनसाइड एज' में नजर आए। इस वेब शो से उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। असली पहचान फिल्म मेकर जोया अख्तर की 'गली बॉय' से मिली। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ काम किया था।  सिद्धांत ने बातचीत में ये भी खुलासा किया कि उनकी आने वाली फिल्म धड़क 2 में क्या खास देखने को मिलेगा। सुनिए सिद्धांत से बातचीत का पूरा अंश
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें