GST On Petrol Diesel: केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने पर विचार कर रही है। जीएसटी में आने पर पेट्रोल और डीजल 20 रुपये तक सस्ते हो जाएंगे। इस फैसले के बाद राज्य सरकारों को मिलकर पेट्रोल-डीजल पर कर की दरें तय करनी होंगी।