फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda Bolero Accident: नहर में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 9 सदस्यों समेत 11 लोगों की मौत

Sun, 03 Aug 2025 01:43 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Gonda Bolero Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में नौ लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

हादसा इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर के पास हुई। बोलेरो सवार सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। ये लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले थे। गाड़ी में 15 लोग सवार थे। पानी में डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिली तो डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सभी को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

वहीं, इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लेकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के दिए निर्देश।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें